फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: Yatra begins from Avantipora, Mehbooba Mufti also included to support Rahul

Bharat Jodo Yatra: कश्मीर के पुलवामा में राहुल की पदयात्रा, महबूबा मुफ्ती और प्रियंका समर्थन देने पहुंची

Sat, 28 Jan 2023 12:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 12:43 PM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाला जा रही भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर के पुलवामा में पहुंच चुकी की। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ यात्रा में शामिल हुई। दोहपर बाद प्रियंका गांधी ने भी राहुल को समर्थन देने के लिए यात्रा में भाग लिया। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Yatra begins from Avantipora, Mehbooba Mufti also included to support Rahul
अवंतीपोरा में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई महबूबा मुफ्ती - फोटो : कांग्रेस

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में चल रही है। शनिवार को राहुल गांधी की पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ शामिल हुई। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा से जुड़े। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सुरक्षा में विवाद होने के बाद दूसरे दिन यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दोपहर बाद पुलवामा जिले से पदयात्रा में शामिल हुई। इससे पहले राहुल गांधी ने पुलवामा के घटनास्थल लेथपोरा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलवामा के लेथपोरा में फरवरी 2019 में हुए बम धमाके में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


अवंतीपोरा पहुंचे एडीजी विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। इसके लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। कल सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल मार्च किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक में ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

शुक्रवार को बनिहाल से कश्मीर के लिए शुरू हुई यात्रा की सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया था। राहुल व अन्य कांग्रेसियों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में यात्रा को लगभग डेढ़ घंटे तक रोके रखा।

बाद में राहुल वाहन से अनंतनाग के खन्नाबल डाक बंगले के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद यात्रा में शामिल अन्य प्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा पूरी की। राहुल ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन विफल रहा। 

सुरक्षा को लेकर खरगे ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  भारत जोड़ो यात्रा में शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं।

खरगे ने इस मामले में अमित शाह से  व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है और  संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के लिए निर्देश जारी करने के लिए भी कहा है। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों के चलते राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दी थी।



खरगे ने चिट्ठी में लिखा कि मैं आपको यह पत्र आज भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को शुक्रवार को स्थगित करना पड़ा।

हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हैं यह कहते हुए कि वे समापन तक पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed