फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bharat jodo yatra in samba

Jammu News: घगवाल से बाड़ी ब्राह्मणा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
bharat jodo yatra in samba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जम्मू के नरवाल में सिलसिले वार हए दो धमाके को देखते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। घगवाल से बाड़ी ब्राह्मणा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह नौ बजे घगवाल में कांग्रेस जिला इकाई के नेता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे।
रविवार 12.30 बजे यात्रा सांबा पहुंचेगी। इसके लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा के अनुसार कांग्रेस जिला इकाई के सदस्यों को राहुल गांधी से मिलने के लिए पास जारी किए गए हैं। यात्रा के रात्रि विश्राम के लिए पंडाल भी तैयार हो चुका है। पुलिस अधिकारियों ने भी पंडाल स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए पहुंंचेंगे, जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने पहले से ही योजना बना रखी है।
विज्ञापन

------
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की है, क्योंकि आज देश में आपसी नफरत बढ़ रही है। उन्होंने नफरत मिटाने के लिए ही यात्रा शुरू की है। इसमें भाजपा को छोड़ कर अन्य सभी दल उनका समर्थन कर रहे नैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस, सांबा
-----------
भारत जोड़ों यात्रा कांग्रेस का परपंच है, कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है, अब राहुल गांधी को लगने लगा है कि वह कांग्रेस जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को कुछ ऑक्सीजन दूं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
-कश्मीर सिंह, जिला अध्यक्ष, भाजपा, सांबा।
--------
भारत कहां से टूटा हुआ है, जो राहुल गांधी भारत को जोड़ने की यात्रा निकाल रहे हैं। भारत को तो कांग्रेस ने ही तोड़ा था, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 लगवा कर। भाजपा ने ही भारत को जोड़ा है, जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ मिलाकर।

-सोनिया ठाकुर, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, सांबा
------
कांग्रेस ने 70 वर्षों से देश को तोड़ा है। लोगों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाए, भ्रष्टाचार चर्म पर है। लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है, अब आम आदमी पार्टी ने लोगों के हित में काम किए हैं। कांग्रेस की जमीन खिसक रही है, जिस पर अब राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।
-रविंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed