{"_id":"63ca6a373c33246316288e75","slug":"bharat-jodo-yatra-after-padyatra-in-kathua-rahul-leaves-for-delhi-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा: कठुआ में पदयात्रा के बाद राहुल दिल्ली के लिए रवाना, 22 को हीरानगर में होगी लोगों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा: कठुआ में पदयात्रा के बाद राहुल दिल्ली के लिए रवाना, 22 को हीरानगर में होगी लोगों से मुलाकात
Fri, 20 Jan 2023 03:47 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 20 Jan 2023 03:47 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा का जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। बारिश के बीच 21 किलाेमीटर की पदायात्रा की गई। इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कठुआ में पत्रकार वार्ता के जयराम रमेश
- फोटो : अनिल कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पहले दिन की पदयात्रा के बाद राहुल गांधी नई दिल्ली को रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने 21 किलोमीटर की यात्रा में भाग लिया था। भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में दूसरा दिन है। कठुआ जिले में यात्रा बारिश के बीच भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
इसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा सुबह आठ बजे हटली मोड से शुरू हुई। इसे बाद कालीबड़ी, पल्ली मोड़ से होते हुए बरनोटी तक पहुंची। परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। उन्होंन राहुल गांधी के साथ करीब 30 मिनट बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनोटी में पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले सुबह के साथ शिवसेना नेता संजय राउत ने पदायात्रा में भाग लिया। पत्रकार वार्ता में जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रही है।
कल यानी 21 जनवरी को यात्रा का चडवाल में ही ठहराव है। यात्रा 22 को सुचारु तरीके से चलेगी इसमें राहुल गांधी भाग लेंगे। उधर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता की गई है।