फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bhagwat katha

Jammu News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
bhagwat katha
जम्मू। शहर के गंग्याल स्थित परशुराम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार शाम को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा के दौरान भगवान के जन्म के संदर्भ में पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने नाचकर प्रभु के जन्मोत्सव का जश्न मनाया।
विज्ञापन

कृष्ण भगवान को बाल रूप में जैसे ही वासुदेव टोकरे में रख कर सिर में उठाए पंडाल में पहुंचे तो उनके दर्शनों के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसके बाद नी मैं नचना शाम दे नाल अज मैनूं नच लैण दे... भजन पर पूरा पंडाल झूम उठा। कथा व्यास जोगेंद्र ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भागवत एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। भागवत कथा के आयोजन से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। कथा वाचक ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। आरती व पूजा पाठ के बाद संगत के लिए प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के चेयरमैन केके शर्मा, संयोजक सतीश शर्मा, अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed