फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beware of fake job offers

बढ़ता जा रहा है फर्जी नौकरियों का मकड़जाल

Sat, 14 Mar 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Mar 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
beware of fake job offers

नौकरी के नाम पर खुलने वाले कार्यालयों का शहर में जाल बिछता जा रहा है। कार्यालय खोलने के बाद बेरोजगार युवकों को अपने जाल में फंसाया जा रहा है। मामला देश में नौकरी का हो या फिर विदेश में, लूट धड़ल्ले से हो रही है। पिछले दो महीने में ऐसे दो बड़े मामले सामने आ चुके हैं। इनके आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

विज्ञापन


कई कार्यालयों का कोई रिकार्ड नहीं है। जानकारी के अनुसार, अभी दो महीने पहले शहर के पक्का डंगा पुलिस के अंतर्गत फर्जी नौकरियों का मामला सामने आया था। यहां खुद को वन विभाग का अधिकारी बताने वाले तीन से चार लोगों ने 38 लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इन लोगों से वन विभाग में नौकरी देने के नाम पर लाखों रुपये लिए गए। बाद में लोग फरार हो गए। पुलिस को अब तक इनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


दूसरा मामला तीन दिन पहले ही सामने आया है। यहां एक कार्यालय खोल कर कई बेरोजगार युवाओं को ठगा गया। 100 से अधिक युवकों से औसत एक लाख रुपये लेने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है। अभी दो महीने पहले की बात है। गांधी नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी लोगों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई। इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीआईजी, शकील बेग का कहना है कि पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हो रहा ऐसा
शहर के गांधी नगर, त्रिकुटा नगर, छन्नी, नानक नगर क्षेत्रों में कई लोग अपने कार्यालय चला रहे हैं। यहां पर विदेश और राज्य में नौकरी देने का काम चलाया जा रहा है। कइयों के पास अनुमति नहीं है। कार्यालय ऐसी ऐसी जगह पर खोले जा रहे हैं, यहां तक पहुंचना आसान नहीं। सिर्फ फोन पर ही सारी बातें फिक्स हो रही है। इन कार्यालयों का पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है। तीन चार महीने कार्यालय चलाने पर जब लाखों रुपए इकट्ठा हो जाएं, तब पैसे लेकर विदेश में फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed