{"_id":"57860d0c4f1c1b1b0813ecbc","slug":"best-police-officer-sent-to-control-the-situation-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालात काबू करने अनुभवी पुलिस अधिकारी घाटी भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात काबू करने अनुभवी पुलिस अधिकारी घाटी भेजे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 13 Jul 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जम्मू से कई पुलिस अधिकारी श्रीनगर रवाना किए गए। घाटी में पहले भी काम कर चुके इन पुलिस अधिकारियों को मौजूदा हालात को काबू करने के लिए श्रीनगर भेजा गया है और उनके अनुभवोें का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुरहान की मौत के बाद पैदा हुए हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने जम्मू से भी पुलिस अधिकारियों की टीम को घाटी भेजा है। घाटी में पिछले कई साल से ऐसे हालात बनते रहे हैं। इन हालात सेे सही तरीके से निपट चुके पुलिस अधिकारियों की सेवाओें को लिया गया है।
विज्ञापन
अनुभव का उपयोग करके हालात पर काबू पाने का प्रशासन प्रयास कर रहा है। सूत्रों के अनुसार जम्मू सिटी से एसपी साउथ शहजाद सलारिया, एसपी नार्थ के अलावा संभाग के अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों को विशेष तौर पर घाटी भेजा गया है।
विज्ञापन
पुंछ, राजोरी, डोडा और किश्तवाड़ से भी कुछ अधिकारी घाटी भेजे गए हैं। हालात सामान्य होने तक सभी अधिकारी घाटी में रहेंगे। इन अधिकारियों में डीएसपी स्तर के करीब दो दर्जन अधिकारी शामिल हैं। इनमें डीएसपी रफीक, डीएसपी टी जिलानी, डीएसपी मोहम्मद सुलान आदि शामिल हैं।
जम्मू में आला अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में अपनी जिम्मेदारियों को पुलिस अधिकारी बखूबी निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पुलिस के आला अधिकारियों से बैठक करने के बाद पुराने एवं घाटी के हालातों से अनुभवी पुलिस अधिकारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। हालात अगर अधिक नासाज होंगे तो रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का भी सरकार सहयोग ले सकती है।