फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Before PM Modi's visit, Army Chief Naravane inspected the border situation, inspected the forward posts of LoC

जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले सेना अध्यक्ष नरवणे ने जाने सीमा के हालात, एलओसी की अग्रिम चौकियों का किया निरीक्षण

Wed, 03 Nov 2021 07:19 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 07:19 PM IST
सार

नरवणे ने हेलिकॉप्टर से एलओसी के अग्रिम इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। वे अग्रिम चौकियों पर जवानों से भी मिले। उन्होंने पीएम के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।  

विज्ञापन
Before PM Modi's visit, Army Chief Naravane inspected the border situation, inspected the forward posts of LoC
Army Chief Naravane inspected the border situation - फोटो : ani

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजोरी दौरे से पूर्व बुधवार को सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे जम्मू संभाग के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए। पहले दिन सेना अध्यक्ष ने राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद वे अग्रिम चौकियों पर पहुंचे, जहां उन्होंने सेना अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


 जम्मू संभाग के राजोरी और पुंछ जिलों में हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले चौबीस दिन से राजोरी-पुंछ के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा परिदृश्य को लेकर सेना अध्यक्ष ने पिछले दिनों ही 18 और 19 अक्तूबर को भी एलओसी के इलाकों का दौरा किया था। वे मुठभेड़ स्थल भाटादूड़ियां भी गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, भरेंगे जवानों में जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग दो सप्ताह में सेना अध्यक्ष का यह दूसरा दौरा पीएम मोदी के दौरे के अलावा भी सुरक्षा परिदृश्य के लिए अहम माना जा रहा है। इस दौरान नरवणे एलओसी पर किसी भी हालात में सेना की तैयारी जांच रहे हैं। सीमा पार की हलचल से जुड़ी जानकारी के आधार पर वे जवाबी कार्रवाई के निर्देश जारी कर सकते हैं। 

सैनिकों के उत्साह और कर्तव्य की सराहना की 
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे नौशेरा सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सिख लाइट इन्फैंट्री बटालियन के सैनिकों के मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जनरल ने उत्साह और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनकी सराहना की। दौरान उनके साथ कई सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed