फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BEd to become 2 years long

दो वर्ष का होगा बीएड और एमएड कोर्स

Tue, 19 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 19 May 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
BEd to become 2 years long

जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से दो वर्षीय शिक्षक शिक्षा प्रोग्राम (बीएड/एमएड) 2015-17 शुरू किया जा रहा है। यह बात विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने बीएड और एमएड के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने अभिभाष्ण में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा प्रोग्राम को एक वर्ष से दो वर्ष करने के लिए विश्वविद्यालय के पीजी विभाग की ओर से स्थापित जस्टिस वर्मा कमीशन की सिफारिशों पर किया गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर अपने अभिभाषण में प्रो. शर्मा ने शिक्षा विभाग के पीजी विभाग को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से पाठ्यक्रम का नवीनीकरण शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम में जवाबदेही स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वह छात्राें को भी शिक्षा में भागीदार बनाएं। दो दिवसीय कार्यशाला में संवाद और चर्चाओं पर जोर रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि दो वर्षीय बीएड और एमएड कोर्स चार समेस्टरों पर आधारित होगा और वैश्विक स्तर का होगा। एजूकेशन विभाग के हेड प्रो. मुबारक सिंह ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न मुद्दों पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें निजी और सरकारी कालेजों के प्रिंसिपल प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed