फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bed quality biscuits distributed in anganwadi kendra

आंगनबाड़ी केंद्रों में मासूमों की सेहत से खिलवाड़

Sat, 16 May 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 16 May 2015 04:28 PM IST
विज्ञापन
bed quality biscuits distributed in anganwadi kendra

एक ओर सरकार जहां आंगनबाड़ी सेंटरों को आधुनिक सेवाओं से लैस करने की तैयारी में है, वहीं इनमें आने वाली खाद्य सामग्री में मिलावट का सिलसिला रुकता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


हाल ही में नगर परिषद की खाद्य सुरक्षा टीम ने कठुआ के कबीर नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सप्लाई किए गए बिस्कुट के जो सैंपल भरे हैं, उसके नतीजे होश उड़ाने वाले हैं। बिस्कुट के सैंपल फेल पाए गए हैं। इस मामले को अतिरिक्त जिला उपायुक्त की कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटिया गुणवत्ता के चलते बिस्कुट के सैंपल फेल पाए गए हैं। एक शिकायत के आधार पर पिछले दिनों शहर के वार्ड 17 कबीर नगर में सैंपल भरने गई टीम में शामिल नगर परिषद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष रैणा ने बताया कि भरे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि बिस्कुट घटिया गुणवत्ता के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डन्न ब्रांड के ये बिस्कुट आंगनबाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए जा रहे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा की टीम जब स्टोर में बिस्कुट के स्टॉक को सील करने पहुंची, तो पाया कि सारा स्टॉक पहले ही खपाया जा चुका था।


यानी जिलाभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को ये बिस्कुट बांटे जा चुके थे। रैणा ने बताया कि अतिरिक्त जिला उपायुक्त की कोर्ट में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के योजना अधिकारी (पीओ) सहित डन्न ब्रांड के बिस्कुट बनाने वाली कंपनी, सीडीपीओ और आंगनबाड़ी वर्कर के खिलाफ मामला पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed