{"_id":"3b1882277e39809b023b3ece415ae27d","slug":"became-a-fear-of-the-swine-flu-outbreak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्वाइन फ्लू तो नहीं फैल गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं स्वाइन फ्लू तो नहीं फैल गया?
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
देश भर में स्वाइन फ्लू के फैलने से जिले के लोगों में भी भय बढ़ता जा रहा है। कसबे में उद्योग केंद्र होने के चलते लोगाें को आशंका है कि कहीं डेंगू की तरह कसबे में स्वाइन फ्लू भी नहीं फैल जाए। सनद रहे कि सांबा व बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में डेंगू के मामले भी काफी आए थे। लोगों का कहना है कि इन दोनों जगहाें पर उद्योग स्थापित हैं।
विज्ञापन
इसकी वजह से यहां बाहरी राज्यों के लोगाें का आना-जाना लगा रहता है। जिले में स्वाइन फ्लू नहीं फैल जाए, इसको लेकर लोग चिंतित हैं। स्थानीय लोगाें ने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकि स्थानीय लोगाें में बन रहे भय को खत्म किया जाए सके।
विज्ञापन
लोगों में स्वाइन फ्लू के फैलने का डर और उससे निपटने के इंतजामों पर सांबा स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. करतार चंद का कहना है कि स्वाइन फ्लू से निपटने केलिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। उन्हाेंने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए जिला अस्पताल सांबा व उप जिला अस्पताल रामगढ़ में विशेष वार्ड हैं, यहां पर संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
वही वैक्सीन एवं सैंपल की भी पूरी सुविधा रखी गई है। उनके अनुसार उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से चौकस रहने को कहाहै। इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उनका कहना था कि राज्य में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने सेे वह भी सतर्क हो गए हैं।