{"_id":"68814971866eb527c7014639","slug":"beautiful-lakes-jammu-news-c-10-jmu1041-667912-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कोई खुबानी का कटोरा, कोई ट्रैक व खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कोई खुबानी का कटोरा, कोई ट्रैक व खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर
विज्ञापन
-लद्दाख में नए घोषित पांच जिलों की देश में एक अलहदा पहचान
-नए एलजी की तैनाती के बाद इनके गठन के कार्य में तेजी की उम्मीद
प्रवेश कुमारी
जम्मू। लद्दाख में नए एलजी कविंद्र गुप्ता की तैनाती के बाद नए घोषित पांच जिलों के गठन में तेजी आने की उम्मीद है। ये पांचों जिले द्रास, शाम, नुब्रा, जंस्कार और चांगथांग न केवल प्रशासनिक दृष्टि से स्थानीय लोगों की समस्याओं को हल करेंगे, बल्कि इनकी देशभर में एक अलहदा पहचान भी है। पर्यटकों के बीच भी ये खासे मशहूर हैं। कोई खुबानी का कटोरा तो कोई ट्रैक, खूबसूरत पठार व झीलों के लिए मशहूर है।
द्रास को लद्दाख का गेटवे पुकारा जाता है। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान द्रास विशेष रूप से चर्चा में आया। श्रीनगर-कारगिल-लेह हाईवे पर स्थित द्रास में ज्यादातर पर्यटक वाॅर जोन देखने पहुंचते हैं। कारगिल वाॅर मेमोरियल भी यहां से केवल सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जगह हाई एल्टीट्यूट ट्रैक के लिए जानी जाती है। यहां कई छोटे-बड़े ट्रैक हैं।
जंस्कार इन दिनों तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास की वजह से चर्चा में है, लेकिन यह वैली भी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इसे कई फिल्मों में भी दर्शाया जा चुका है। अमेरिकी फिल्म निर्देशक फ्रेडरिक मार्क्स ने भी जर्नी फ्राम जंस्कार नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। मशहूर फिल्म अभिनेता रिचर्ड गेरे ने इसमें स्वर दिया था। इस फिल्म में ऐसे दो बौद्ध भिक्षुओं की कहानी है, जो खतरनाक रास्तों से 17 बच्चों को उनके स्कूल तक पहुंचने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
शाम को एप्रिकोट वैली यानी खुबानी की घाटी के रूप में भी जाना जाता है। यहां खुबानी की खूब पैदावार होती है। देश में जाने वाली 60 प्रतिशत से अधिक खुबानी की पैदावार लद्दाख में ही होती है। स्पिटक से लामायूरू तक फैली इस वैली का ट्रैक भी बेहद मशहूर है। करीब 32 किलोमीटर के इस ट्रैक को करने में लगभग 4-5 दिन लग जाते हैं। यहां का लिकिर गांव बौद्ध मठों के लिए जाना जाता है।
नुब्रा वैली कोल्ड डेजर्ट के रूप में विख्यात है। यहां की डबल हैंप्ड ऊंटों की सवारी मशहूर है। नुब्रा में करीब 33 मीटर मैत्रेय बुद्ध की एक प्रतिमा भी है, जो इसकी पुरानी पहचान है। डिस्किट मठ की ओर से मेंटेन किया जाता है। यह मठ 14वीं सदी का है। चांगथांग की बात करें तो यह जगह ऊंचाई पर स्थित खूबसूरत पठारों और झीलों के लिए जानी जाती है। यहां स्थित चांगथांग वाइल्ड लाइफ सेंचुरी वन्य जीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। हाल ही में इस वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की सीमाओं का निर्धारण किया गया है।
संकू लद्दाख के गुलमर्ग के रूप में मशहूर
लद्दाख के पांच नए घोषित जिलों के बीच कारगिल से संकू को भी जिला बनाने की मांग लगातार उठ रही है। लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून इस मांग को तेज करने में सबसे आगे हैं। वे कहते हैं कि संकू प्रशासनिक ही नहीं, पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद समृद्ध है। इसे लद्दाख का गुलमर्ग कहा जाता है। यहां के बर्फ से लदे पहाड़, गुलाबों के बगीचे इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं।