{"_id":"63d6aeef4d731b2cfd1b95ab","slug":"beating-the-retreat-republic-day-celebrations-end-with-national-flag-lowering-ceremony-at-ma-stadium-jammu-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटिंग द रिट्रीट: एमए स्टेडियम में पाइप ड्रम और ब्रास बैंड की धुनों के बीच उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटिंग द रिट्रीट: एमए स्टेडियम में पाइप ड्रम और ब्रास बैंड की धुनों के बीच उतारा गया राष्ट्रीय ध्वज
Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की पाइप और ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म निभाने के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन भी हुआ।
विज्ञापन
एमए स्टेडियम जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के एमए स्टेडियम में रविवार को बीटिंग द रिट्रीट समारोह में पाइप ड्रम और ब्रास बैंड की धुनों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की परंपरा निभाई गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और आर्मी की पाइप और ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। राष्ट्रीय ध्वज उतारने की रस्म निभाने के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन भी हुआ।
विज्ञापन
एमए स्टेडियम में आयोजित समारोह में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ब्रास बैंड और पाइप ड्रम से वीर सिपाही, विजय भारत, जय हो, इंडिया गेट, देश का सरताज भारत, नौरंग, ए मेरे वतन के लोगों आदि धुनों को बजाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों ने भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से न सिर्फ बैंड दस्तों का हौसला बढ़ाया, बल्कि पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान उप-राज्यपाल ने बैंड दस्तों को सम्मानित किया और एनसीसी कैडेट्स, सुरक्षाबलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्कूलों के बच्चों, पूर्व सैनिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र बना। उप-राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पाइप बैंड के बैंड मेजर एसआई बलदेव राज, जम्मू-कश्मीर पुलिस ब्रास बैंड, बैंड मेजर एसआई मुश्ताक अहमद व अन्य बैंड मेजर को सम्मानित किया।