जम्मू कश्मीर बीडीसी चुनाव: मतदान शुरू, 1065 उम्मीदवार आजमा रहे हैं भाग्य, पढ़िए पल-पल की अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के चेयरपर्सन पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है। तमाम गहमागहमी के बीच इस चुनाव को लेकर जम्मू संभाग और आसपास के इलाके के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह नौ से शुरू हुई वोटिंग दोपहर एक बजे तक चलेगी। दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी। देरशाम तक चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। चुनाव विभाग और जिला उपायुक्तों ने निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के अलावा बैलेट बॉक्स और पोलिंग स्टाफ को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने सहित सभी इंतजाम बुधवार को पूरे कर लिए। 310 बीडीसी में से 27 ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 283 ब्लॉकों में ही वोट डाले जाएंगे।
सभी ब्लॉकों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। हर पोलिंग स्टाफ पर एक पीठासीन अधिकारी और दो पोलिंग स्टाफ कर्मी सहित तीन पोलिंग स्टाफ के कर्मचारी रहेंगे। वहीं प्रत्येक मतदान केंद्र में दो बैलेट बॉक्स रहेंगे। मतदान को पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है।
कुल 1065 उम्मीदवार, कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा
निर्वाचित पंच और सरपंच ही मतदान करेंगे। करीब 26,000 मतदाताओं में से 18000 के करीब पुरुष और 8000 के करीब महिला मतदाता हैं। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी आरके केसर के अनुसार राज्य में बीडीसी चुनाव पहली बार करवाए जा रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बीडीसी चुनाव कराने की घोषणा की गई थी।
बीडीसी चुनाव में 1065 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा 101 उम्मीदवार हैं। वहीं दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बारामुला में 90, जम्मू में 82, राजोरी में 76, डोडा में 74, कठुआ में 72, उधमपुर और बडगाम में 58-58, किश्तवाड़ में 44, रामबन में 43, रियासी में 39, कारगिल में 38 और लेह में 36 प्रत्याशी हैं।