फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bari brahmna attack on police team

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर पथराव, दस घायल

Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 14 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
bari brahmna attack on police team
जेसीबी को नुकसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन

अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी ने जवानों के साथ लिया घटनास्थल का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा के बलोल खडड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर गुुज्जर समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें 10 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


जानकारी के अनुसार कि बलोल खड्ड (जिसे चिटटा हॉट स्पॉट में रखा गया है) क्षेत्र से नशे का कारोबार जोर शोर के साथ हो रहा है। वहां पर कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। जिला प्रशासन ने रविवार को कच्चे कुल्ले गिराए थे। सोमवार को जब पुलिस कर्मी अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मशीन के साथ वहां पहुंचे तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार 10 पुलिस जवानों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे, जिसमें गुज्जर समुदाय का एक व्यक्ति घायल हो गया। पथराव के कारण जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। बाद में जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने बैठक कर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस जवानों को मामूली चोटें आई हैं, जिनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। वहीं, आधा दर्जन पुलिस जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार उप राज्यपाल एलजी मनोज सिन्हा ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इस पर पुलिस व जिला प्रशासन ने रविवार शाम से ही कार्रवाई शुरू की है। इस पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले व चिट्टा बेचने वालों ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। बाद में अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी पुलिस जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed