{"_id":"5cca1353bdec2207215a325c","slug":"baramulla-srinagar-road-not-ban-on-civil-traffic-during-convoy-move-order-effective-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर अब कॉनवॉय के दौरान नहीं रहेगा प्रतिबंध, आज से प्रभावी होगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर अब कॉनवॉय के दौरान नहीं रहेगा प्रतिबंध, आज से प्रभावी होगा आदेश
Thu, 02 May 2019 03:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 May 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर-बारामुला नेशनल (एनएच-44) हाईवे पर सिविल ट्रैफिक पर लगाई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया है। अब रविवार या बुधवार को इस मार्ग पर नागरिक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह आदेश वीरवार से प्रभावी होगा। श्रीनगर और उधमपुर के बीच पहले की तरह हाईवे पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इनकी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी और प्रतिबंध को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
हाईवे पर पाबंदियों को कश्मीर केंद्रित विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया था। इसमें नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती प्रमुख रूप से शामिल थे। सरकार ने सुरक्षाबलों के आवागमन को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू से श्रीनगर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर नागरिक आवागमन पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद आतंकवाद-रोधी अभियानों और शांतिपूर्वक आम चुनाव कराने के लिए सुरक्षाबलों की कॉनवॉय को सुरक्षित बनाया गया था। सरकार ने सप्ताह में रविवार और बुधवार को सुबह चार से शाम पांच बजे तक बारामुला से उधमपुर तक एनएच -44 पर नागरिक यातायात पर प्रतिबंध लगाया था। इससे पहले एनएच-44 पर श्रीनगर और बारामुला के बीच नागरिक आवागमन पर रविवार को प्रतिबंध गत 22 अप्रैल को हटाया गया था। स्थानीय प्रशासन नागरिक यातायात की आवाजाही को सुगम बनाए रखेगा, जिसमें जेकेएसआरटीसी के सार्वजनिक परिवहन को राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिबंध की अवधि के दौरान स्थानांतरित करने की अनुमति शामिल है।
विज्ञापन