{"_id":"5f4e47d68ebc3e54592082a8","slug":"baramulla-grenade-attack-accused-revealed-that-they-lobbed-the-grenade-on-insistence-of-terrorists-of-let-outfit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामूला में सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा, लश्कर के इशारे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामूला में सेना के काफिले पर ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा, लश्कर के इशारे पर किया हमला
Tue, 01 Sep 2020 07:06 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 01 Sep 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों द्वारा सेना के काफिले पर ग्रेनेड से हमला करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान मानव और तकनीकी खुफिया सूचना के आधार पर 46 आरआर और 53 सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
जांच अभियान के दौरान दो संदिग्ध फैयाज अहमद कुमार और अकीब शरीफ भट को हिरासात में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्होंने लश्कर के आतंकवादियों के कहने पर यह हमला किया था।
विज्ञापन
हमला करने का उद्देश्य बारामूला में शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ना और युवाओं को आंतकवाद में लाना था। दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। फैयाद अहमद पर 37 एफआईआर दर्ज हैं। उसे सात बार पहले भी पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जबकि अकीब भट के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं। जांच के अनुसार आरोपियों का उद्देश्य बारामूला में उग्रवाद को पुनर्जीवित करना था। हमले के लिए उन्हें सीमा पार से निर्देशित किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में बड़ी सफलता है। मामले में अभी जांच जारी है।