{"_id":"664afdb3f35be045a60c7875","slug":"baramulla-election-lashker-terrorist-umer-brother-rouf-lone-cast-vote-appeal-brother-to-return-home-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारामुला चुनाव: लश्कर आतंकी के भाई ने भी किया वोट, भाई से कहा- हथियार छोड़ो, परिवार के पास लौट आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला चुनाव: लश्कर आतंकी के भाई ने भी किया वोट, भाई से कहा- हथियार छोड़ो, परिवार के पास लौट आओ
Mon, 20 May 2024 01:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 20 May 2024 01:07 PM IST
सार
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े उमर के भाई रउफ अहमद लोन ने भी वोट किया। साथ ही रउफ ने अपने भाई से आत्मसमर्पण करने की अपील की।
विज्ञापन
राउफ अहमद लोन
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारामुला लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर इस बार बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बार न तो चुनाव बहिष्कार की कोई अपील है और न ही किसी तरह का कोई डर। इसी बीच आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े उमर के भाई रउफ अहमद लोन ने भी वोट किया। साथ ही रउफ ने अपने भाई से आत्मसमर्पण करने की अपील की।
विज्ञापन
रउफ अहमद लोन सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी उमर लोन का भाई है, जो आतंकवाद से संबंधित कई मामलों में वांछित है। लोन ने पट्टन में संवाददाताओं से कहा, 'मतदान मेरा अधिकार है, इसलिए मैं अपना वोट करने आया हूं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपना वोट करें। क्योंकि इससे देश के लिए नई सरकार के गठन में अपना मत दे सकेंगे।
विज्ञापन
साथ ही रउफ ने अपने भाई से हथियार छोड़कर अपने परिवार के पास लौटने की अपील की। लोन ने कहा, 'मैं अपने भाई उमर से आत्मसमर्पण करने की अपील करता हूं। यह सभी के लिए बेहतर होगा, वह अपनी मां और परिवार के पास लौट आएगा।' इस साल अप्रैल में उमर की मां ने भी उससे सेना के सामने आत्मसमर्पण करने की अपील की थी।
विज्ञापन