{"_id":"ef8d4ad889ebbbe85eafc3b2e451b8ca","slug":"bank-manager-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंपो ट्रैवलर और कार की भिडंत में बैंक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेंपो ट्रैवलर और कार की भिडंत में बैंक मैनेजर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर रोड पर बेस्ट प्राइज के पास बुधवार की देर रात टेंपो ट्रैवलर और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में जेएंडके बैंक के मैनेजर की मौत हो गई।
मृतक विनय ग्रोवर अखनूर रोड पर पटेल नगर बैंक शाखा में मैनेजर थे। घटना के समय ग्रोवर आनंद नगर, बोड़ी स्थित अपने निवास की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात पुलिस ने शव को जीएमसी मार्चरी में रखवाया है।
मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर (जेके 02 एएन 2877) अखनूर की ओर से जम्मू की ओर आ रहा था। तोप मोड़ के पास बैंक मैनेजर की सफेद कार (जेके 02 एआर 6801) बेस्ट प्राइज की ओर मुड़ी।
इसी दौरान टेंपो ट्रैवलर ने कार के अगले हिस्से की दायीं ओर टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इससे जोरदार आवाज हुआ। कार ड्राइव कर रहे मैनेजर बुरी तरह लहूलुहान हो गए और सीट व स्टेयरिंग के बीच में फंस गए।
विज्ञापन
लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके पास से मिली पहचान से परिवार वालों को संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।