{"_id":"65bad41e4559aea5fe0fcb77","slug":"bank-loan-fraud-jammu-news-c-10-jam1008-293468-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 200 करोड़ की बैंक ऋण धोखाधड़ी में बीपीएल \n\nके जम्मू समेत देश भर में नौ परिसरों में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 200 करोड़ की बैंक ऋण धोखाधड़ी में बीपीएल के जम्मू समेत देश भर में नौ परिसरों में छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ईडी ने जम्मू, पंजाब और यूपी में कंपनी के परिसरों में दस्तावेज और बैंक खाते खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रवर्तन निदेशालय ने 200 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) के जम्मू, पंजाब और उत्तर प्रदेश में नौ परिसरों में छापे मारे। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई इस कार्रवाई के तहत ईडी ने कंपनी के कई दस्तावेजों और बैंक खातों की जांच की।
सितंबर 2006 में स्थापित भारत पेपर्स लिमिटेड, भारत बॉक्स फैक्ट्री इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीबीएफआईएल) की सहयोगी कंपनी है। इसका जम्मू और लुधियाना में पेपर बोर्ड पैकेजिंग का कारोबार है। आरोप हैं कि कंपनी के निदेशकों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और करूर वैश्य बैंक के साथ 200 करोड़ के ऋण की धोखाधड़ी की है।
-- -- -- -- -- --
बैंक की अनुमति के बिना मशीनरी बेचने का आरोप
आरोपियों ने धन की हेराफेरी की और फर्जी बिल जारी कर बैंकों की अनुमति के बिना स्वदेशी मशीनरी की बिक्री की। भारत पेपर्स लिमिटेड के निदेशक राजिंदर कुमार, परवीन कुमार, बलजिंदर सिंह, अनिल कुमार और अनिल कश्यप हैं।