{"_id":"5ca4f88fbdec2214374a8283","slug":"banihal-car-blast-three-suspects-from-shopian-in-custody-security-forces-interrogating-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बनिहाल कार धमाके में शोपियां के तीन युवक हिरासत में, सुरक्षाबल पूछताछ में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बनिहाल कार धमाके में शोपियां के तीन युवक हिरासत में, सुरक्षाबल पूछताछ में जुटे
Thu, 04 Apr 2019 12:08 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
बनिहाल कार ब्लास्ट
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार की रात को सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया। सूत्रों की मानें तो हाल ही में बनिहाल में हुए कार धमाके के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात शोपियां के वेहिल गांव में सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। इस दौरान घरों की तलाशी ली गई और तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।
इनकी पहचान उमर शफी, आसिफ मलिक और फहीम शाह के रूप में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनसे पूछताछ की जा रही है। यह पूछे जाने पर कि इसके पीछे क्या कारण है तो कहा कि वह इस समय यह नहीं बता सकते।
विज्ञापन
गिरफ्तार कार चालक भी शोपियां का ही था
बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल के पास सीआरपीएफ काफिले में पुलवामा जैसे हमले दोहराने की साजिश करने वाले कार चालक आतंकी ओवेस अहमद अमीन को गिरफ्तार किया था, जो शोपियां का ही रहने वाला है। 30 मार्च को एक सेंट्रो कार से सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।