सुरक्षा चौकस: भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़े गए तीन बांग्लादेशी नागरिक, एजेंसियां पूछताछ में जुटी
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक वीरवार को संदिग्ध हलचल देखी गई। जिसे देख बीएसएफ जवान सतर्क हो गए और घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। जांच के बाद उसे बॉर्डर पुलिस पोस्ट राजपुरा को सौंप दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव मंगू चक से गत दिवस बीएसएफ ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक वीरवार को संदिग्ध हलचल देखी गई।
जिसे देख बीएसएफ जवान सतर्क हो गए और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। गहन जांच के बाद उसे बॉर्डर पुलिस पोस्ट राजपुरा को सौंप दिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद सिराज (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र मोहम्मद लोकतो निवासी गांव मध्यम जयनगर, जिला और तहसील बोरिसल, बांग्लादेश के रूप में हुई है।
पकड़े गए व्यक्ति के पास से जूता-1 जोड़ी, जुराबें-1 जोड़ी, शॉल-1, पानी की बोतल प्लास्टिक:-2, बिस्किट-2 पैकेट, तौलिया-1, शर्ट-2, मिरर-1, पेंट-1, कैरी बैग-1, एचएमटी कलाई घड़ी-1, भारतीय मुद्रा 896 रुपये मिले हैं।
सेना ने दो संदिग्ध पकड़ पुलिस को सौंपे
बाड़ी ब्राह्मणा में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो विदेशी नागरिकों को सेना ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाड़ी ब्राह्मणा से सटी पल्ली पंचायत में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। इसी के चलते सुरक्षा कड़ी की गई है।
सेना के एक गश्ती दल ने शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा में दो विदेशी नागरिकाें को संदिग्ध हालात में पाया। उनसे पूछताछ की गई, जिसके बाद छानबीन के लिए दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों नागरिकों से पूछताछ जा रही है। उनके पास से वीजा और पासपोर्ट भी मिला है लेकिन अभी पूछताछ जारी है।