फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bandipora cloudburst: Cloud burst in the upper reaches of Bandipora, heavy damage to agriculture and horticulture sector

Bandipora cloudburst: बांदीपोरा के ऊपरी इलाके में फटा बादल, कृषि और बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान

Wed, 28 Jul 2021 01:59 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 28 Jul 2021 01:59 PM IST
सार

साथ ही कृषि और बागवानी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में फसलें भी पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।

विज्ञापन
Bandipora cloudburst: Cloud burst in the upper reaches of Bandipora, heavy damage to agriculture and horticulture sector
जम्मू-कश्मीर मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार सुबह से ही बादल फटने से कई बड़े हादसे होने की खबर आ रही है। वहीं तीसरी घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अलोसा अष्टांगू क्षेत्र की है। जहां के ऊपरी इलाके में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। गांवों के पैदल जाने के लिए रास्ते पर बना पुल पूरी तरह से बह गया है, साथ ही कृषि और बागवानी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र में फसलें भी पूरी तरह से तबाह हो गई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरों में देखें जलप्रलय: किश्तवाड़ में बादल फटने से पांच की मौत, 40 लोगों की खोज में लगी हैं टीमें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुबह 4.30 बजे बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई। जिसमें हुंजर गांव के छह घर और एक राशन स्टोर बह गए। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं और 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला उपायुक्त किश्तवाड़ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पांच शव निकाले जा चुके हैं। सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर है, जबकि जम्मू, उधमपुर और श्रीनगर से टीमों को घटनास्थल तक एयरलिफ्ट करने के लिए मौसम बाधा बना हुआ है। जिला उपायुक्त के अनुसार हुंजर के अलावा लंबार्ड क्षेत्र में दो और बादल फटे हैं। होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ के पुलिस महानिदेशक वीके सिंह ने कहा कि 60 परिवारों को घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

रेस्क्यू टीमें मौके पर हैं, जबकि कई अन्य टीमों को भी रेस्क्यू ऑपरेशन स्थल तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed