फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baltal clash yatra incharge changed

बालटाल हिंसाः यात्रा इंचार्ज पर गिरी गाज, हटाया

Tue, 22 Jul 2014 11:18 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
baltal clash yatra incharge changed

बालटाल में लंगर और घोड़े-टेंट वालों के बीच हुई हिंसा की गाज यात्रा के इंचार्ज पर गिरी है। एसपी दुष्यंत कुमार और सीआरपीएफ के कमांडेंट एसएस रावत पर गिरी है।

विज्ञापन


जेकेएपी की नौवीं बटालियन के एसपी दुष्यंत और सीआरपीएफ कमांडेंट रावत को हटाकर उनके स्थान पर एसएसपी राजेश कुमार और जुबेर आलम को लगाया यात्रा का इंचार्ज बनाया गया है।

विज्ञापन

मरने वालों के परिवारों की मदद करेगा बोर्ड

baltal clash yatra incharge changed

बालटाल लंगर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद आग लगने से मरने वाले चारों लोगों के परिवार के सदस्यों को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड आर्थिक मदद देगा।

हर पीडि़त परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और राज्यपाल एनएन वोहरा की हिदायत पर बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार गुप्ता ने यह ऐलान किया।

घायलों का पूरा इलाज कराएगा बोर्ड

baltal clash yatra incharge changed

आरके गुप्ता ने बताया कि लंगर में दुर्घटनावश लगी आग से घायल होने वाले दो लोगो मंजीत सिंह और जसबीर सिंह के उपचार का भी पूरा खर्च श्राइन बोर्ड उठाएगा।

मृतक और घायल लोग शिव शक्ति सेवा मंडल के बालटाल में स्थापित भंडारे से जुड़े थे। राज्यपाल वोहरा ने सीईओ को हिदायत दी कि मृतकों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने और अंतिम संस्कार पर होने वाला खर्च भी श्राइन बोर्ड करेगा।

राज्यपाल एनएन वोहरा और श्राइन बोर्ड के सीईओ ने लंगर में आग लगने की घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed