{"_id":"5e56076d8ebc3ef3d25de8d4","slug":"balakot-airstrike-1-year-air-chief-marshal-to-take-off-for-a-mission-in-mig-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट एयरस्ट्राइक का एक साल- श्रीनगर एयरबेस में वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया मिग-21 लड़ाकू विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट एयरस्ट्राइक का एक साल- श्रीनगर एयरबेस में वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया मिग-21 लड़ाकू विमान
Wed, 26 Feb 2020 11:54 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
मिग-21 लड़ाकू विमान
- फोटो : ANI
बालाकोट एयरस्ट्राइक का एक साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदोरिया ने खुद मिग-21 विमान उड़ाया। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने आज श्रीनगर एयरबेस में 51 स्क्वाड्रन कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नजीर के साथ मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई विमानों के साथ मिशन के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
चिनार कॉर्प्स कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति बहुत अच्छी है, ज्यादातर आतंकवादियों के नेतृत्व को निशाना बनाकर खत्म कर दिया गया है। आज शायद ही आतंकवादियों का कोई ऐसा नेतृत्व है जो घाटी में सक्रिय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे इन युद्धविराम उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। आतंकवादी लॉन्च पैड आज तक भरे हुए हैं, एलओसी पर हर रोज घुसपैठ की कोशिश की जा रही है, जिसे भारतीय सेना द्वारा नाकाम किया जा रहा है।Chinar Corps Commander, Lt General KJS Dhillon: Overall security situation in the valley is very good, most of the terrorists leadership has been targeted and eliminated. Today there is hardly any leadership of terrorists which is able to operate in the valley. #JammuandKashmir pic.twitter.com/h3vAiK783S
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 26, 2020
मालूम हो कि 2019 में 26 फरवरी को ही भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट जाकर आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों को तबाह किया था। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भी श्रीनगर से अपने मिग-21 विमान में उड़ान भरकर पाकिस्तान वायुसेना के एफ-16 विमान को मार गिराया था। इसी ऑपरेशन में अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए थे।