{"_id":"6515e7ead22a28e4a60260d9","slug":"badminton-solan-jk-jammu-news-c-10-jam1006-211988-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुमारहट्टी के खेल परिसर में बैडमिंटन में जम्मू-कश्मीर के रामेश शर्मा ने डॉ. दीदार को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुमारहट्टी के खेल परिसर में बैडमिंटन में जम्मू-कश्मीर के रामेश शर्मा ने डॉ. दीदार को दी मात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी के खेल परिसर में राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ। इसमें हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। पहले दिन पुरुष एकल के 60 प्लस वर्ग में जम्मू-कश्मीर के रोमेश शर्मा ने बरेली (यूपी) के डाॅ. दीदार सिंह को 21-15, 21-13 से हराया।
पुरुष एकल के 45 प्लस वर्ग में अजय अवस्थी (हिमाचल) ने महेंद्र सिंह गहलोत (जोधपुर) को 21-7, 21-13, शशीकांत शर्मा (छत्तीसगढ़) ने हिमाचल के भीष्म शर्मा को 21-7, 21-13, विनोद कुमार (हिमाचल) ने हिमाचल के ही विनय शर्मा को 21-13, 17-21, 21-10 से शिकस्त दी। 70 प्लस में दिनेश कुमार शर्मा (रूड़की) ने हरियाणा के सुभाष चंद्र को 21-15, 21-9, हरीदत्त तुंगल (हिमाचल) ने नरेंद्र कुमार राणा (हरियाणा) को 21-10, 21-10 से पराजित किया।