बैडमिंटनः जेयू की टीम का क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय जम्मू के जिम्नेजियम हाल में चल रही नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी तरह जिला पुलिस लाइन, गुलशन ग्राउंड में हुए पुरुष वर्ग के मुकाबलों में सीएसआईएमयू कानपुर, जीकेयू हरिद्वार, पीएयू लुधियाना, जीएसएस आईपीयू दिल्ली आदि विश्वविद्यालयों ने अगले दौर में जगह बनाई।
जिम्नेजियम हाल में महिला वर्ग के तीसरे राउंड के मुकाबलों में मेजबान विवि जम्मू के खिलाड़ियों ने सीएसकेएचपीकेवी पालमपुर को एकतरफा 2-0 से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। टीम की ओर से आकांक्षा और प्रभजोत ने शानदार खेल दिखाया।
प्रीक्वार्टर फाइनल में भी अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए विवि जम्मू ने दून विश्वविद्यालय, देहरादून को 2-0 से शिकस्त दी। आकांक्षा ने नीतिका को 21-4, 21-6, 21-2 से पराजित किया।
सीएसकेएचपीकेवी पालमपुर को हराया
इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ ने जीएडीवी लुधियाना को 2-0, पीयू चंडीगढ़ ने कश्मीर विश्वविद्यालय को 2-0, एलपीयू फगवाड़ा ने डा. आरएमएलए फैजाबाद को 2-0, एचपी विश्वविद्यालय शिमला ने सीएसजेएम कानपुर को 2-0, पीटीयू जालंधर ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 2-0 से पछाड़ा।
एमडीयू रोहतक को पीईसी चंडीगढ़ से वाकओवर मिला। जिला पुलिस लाइन में हुए पुरुष वर्ग के मुकाबलों में सीएसआईएमयू कानपुर ने एसएमवीडीयू कटड़ा को 3-0, जीकेयू हरिद्वार ने निफतम सोनीपत को 3-0, पीएयू लुधियाना ने थापर विश्वविद्यालय पटियाला को 3-0, जीएसएस आईपीयू दिल्ली को एनडीआरआई करनाल से वाकओवर, जीजेयूएसटी हिसार ने रमला फैजाबाद को 3-2 से मात दी।
एसएल बीएसआर एसकेटी विद्यापीठ को आगरा विश्वविद्यालय आगरा से वाकओवर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जेएमआई दिल्ली को 3-2, पीटीयू जालंधर ने डून विश्वविद्यालय देहरादून को 3-0, एचपीयू शिमला ने पीईसी चंडीगढ़ को 3-1, यूटीयू देहरादून ने सेम हिगनबाटम इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर टेक, एंड साइंस को और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ को 3-0 से शिकस्त दी। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने बलवीर सिंह, बीके मगोत्रा, एचएस चिब, डा. ब्रिज बलोरिया आदि पहुंचे।