Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Baddal: There is suspicion that the deaths were caused by some chemical and not by snake venom, neurotoxin has

बड्डाल: सांप के जहर से नहीं किसी कैमिकल से मौतें होने का शक, दो बच्चों के शरीर से मिल चुका है न्यूरो टॉक्सिन

Tue, 21 Jan 2025 11:26 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 21 Jan 2025 11:26 AM IST
सार

राजोरी के बड्डाल में 17 बच्चों की मौत के मामले में सांप के जहर की बजाय केमिकल से मौत होने का शक, रिपोर्टों का इंतजार।

विज्ञापन
Baddal: There is suspicion that the deaths were caused by some chemical and not by snake venom, neurotoxin has
17 मौतों पर रहस्य बरकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजोरी के बड्डाल में 17 मौतों पर रहस्य बरकरार है। अब तक की रिपोर्टों में दो बच्चों के शरीर में न्यूरो टॉक्सिन मिलने का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जिन दो बच्चों में न्यूरो टॉक्सिन पाया गया है, उनकी मौत सांप के जहर से नहीं बल्कि केमिकलयुक्त जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका अधिक है। इसके अलावा अन्य बच्चों के विसरा सैंपल को डीआरडीओ ग्वालियर और केंद्रीय एफएसएल में भेजा गया है।

विज्ञापन


वहां से रिपोर्ट आना बाकी है।एक स्वास्थ्य उच्चाधिकारी ने बताया कि केमिकलयुक्त जहर बच्चों के शरीर में आकस्मिक गया या साजिश के तहत खिलाया गया, यह जांच का विषय है। बड्डाल में अंतिम परिवार से जिन छह बच्चों की मौत हुई है, उन्होंने एक जगह सामूहिक भोज में खाना खाया था। अगर उस खाने में किसी तरह की मिलावट होती तो अन्य लोगों की भी मौत होती। सिर्फ इसी परिवार के ही बच्चे मरे हैं। टॉक्सिन किन स्रोतों से आया इसके कई कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन


सांप का जहर हो जाता है पेट में न्यूट्रिलाइज्ड 
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तीसरे परिवार में मारे गए छह बच्चों के शरीर में किसी भी तरह के सांप के काटने के निशान नहीं थे। इससे साफ है कि उनके खाने या अन्य स्रोत से उनके पेट में कोई जहरीला पदार्थ पहुंचाया गया है। जब किसी को सांप काटता है तो उसका जहर दो तरह से मानव शरीर पर प्रभाव करता है। इसमें एक रक्त में मिलकर और दूसरा दिमाग के तंत्र को क्षतिग्रस्त कर देता है। इससे इंसान की मौत हो जाती है। अगर सांप का जगर खाने में मिला दिया हो तो वह पेट में जाकर प्राकृतिक एसिड में खुद ही न्यूट्रिलाइज्ड (खत्म) हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल की रिपोर्ट करेगी खुलासा
बड्डाल मामले में हुई मौतों में मृतकों के विसरा की रिपोर्ट का जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग को इंतजार है। विभाग के टेक्निशियनों का कहना है कि डीआरडीओ ग्वालियर और दूसरी जगह सैंपल भेजे गए सेंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगी कि मौतें कैसे हुई हैं। स्थानीय स्तर पर जितने भी सैंपल लिए गए और जांच की गई, उनमें वायरस या वैक्टीरिया की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed