{"_id":"679e7a28c7598bd10d08ce22","slug":"baddal-case-jammu-news-c-10-jmu1040-536540-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीजीआई की टीम ने बड्डाल के लोगों के बाल, नाखून के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीजीआई की टीम ने बड्डाल के लोगों के बाल, नाखून के लिए सैंपल
विज्ञापन
बड्डाल गांव का दौरा करती पीजीआई चंडीगढ़ की टीम।
बड्डाल का दंश...
पूछा-फसल में कौन सी खाद डालते हैं, चूहे मारने के लिए कौन सा कीटनाशक प्रयोग करते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी । बड्डाल में 17 मौतों के मामले की जांच करने पीजीआई चंडीगढ़ की तीन सदस्ययी टीम शनिवार को डीआईजी पुलिस तेजिंद्र सिंह और एसएसपी राजोरी गौरव सीवरकर के साथ गांव पहुंची। टीम ने छह बच्चों और मामा-मामी को खोने वाले मोहम्मद असलम के सील किए मकान को खुलवाया और अंदर से कुछ सैंपल एकत्रित किए। टीम ने दो अन्य पीड़ितों मोहम्मद रफीक और फजल हुसैन के घर का भी दौरा किया और वहां से भी सैंपल एकत्रित किए। उसके बाद गांव के लोगों के बाल, नाखून, थूक आदि के सैंपल लिए और कई प्रश्न किए। उनसे जाना कि फसल में वे कौन सी खाद डालते हैं। घरो में चूहे, कीड़े मारने के लिए कौन से कीटनाशक का प्रयोग करते हैं। किसी प्रकार की जड़ी-बूटी का प्रयोग करते हैं या नहीं। टीम लोगों के जवाब लिखकर शाम को राजोरी पहुंची।
एम्स दिल्ली की टीम ने जीएमसी राजोरी का किया दौरा
एम्स दिल्ली के विष विज्ञान विशेषज्ञ सहित पांच डॉक्टरों की टीम शनिवार को राजोरी जीएमसी पहुंची। उन्होंने ठीक हो चुके लोगों और उनके रिश्तेदारों से बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी ली। सवाल पूछने के साथ टीम के सदस्यों ने कुछ मरीजों की जांच भी की और उनकी फाइलों को खंगाला। टीम ने नर्सिंग कॉलेज और अन्य क्वारंटीन सेंटरों में ग्रामीणों से मुलाकात कर जानकारी एकत्रित की।
जीएमसी जम्मू से बड्डाल के एजाज को मिली छुट्टी
जम्मू। राजोरी के बड्डाल क्षेत्र के निवासी एजाज मोहम्मद को शनिवार को जीएमसी जम्मू से छुट्टी दे दी गई। पीजीआई चंडीगढ़ से लौटने के बाद उसे चार दिन तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार वह पुरी तरह से स्वस्थ है। बड्डाल में रहस्यमय मौतों के बाद एसओपी के तहत उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। यहां उसके सभी टेस्ट ठीक आए हैं। अब जम्मू में बड्डाल घटनाक्रम से जुड़ा कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।