{"_id":"67a4692246e41d2e0109938d","slug":"baddal-accident-demand-for-cbi-investigation-on-17-deaths-in-rajori-mla-raised-voice-mystery-still-persists-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड्डाल हादसा: राजोरी में 17 मौतों पर सीबीआई जांच की मांग, विधायक ने उठाई आवाज, अभी भी रहस्य बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड्डाल हादसा: राजोरी में 17 मौतों पर सीबीआई जांच की मांग, विधायक ने उठाई आवाज, अभी भी रहस्य बरकरार
Thu, 06 Feb 2025 01:17 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:17 PM IST
सार
राजोरी के बड्डाल गांव में अज्ञात बीमारी से हुई 17 मौतों के मामले में विधायक जावेद इकबाल ने सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
बड्डाल में मातम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजोरी के बड्डाल गांव में अज्ञात बीमारी से 13 बच्चों समेत 17 लोगों की मौत के कारण का पता दो माह बाद भी नहीं चल पाया है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में डर और खौफ के साथ रोष भी है। वहीं, बुद्धल के विधायक जावेद इकबाल ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।विधायक ने बताया कि बड्डाल में अज्ञात बीमारी से मौतों के बाद जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पुणे, दिल्ली समेत अन्य राज्योें से विशेष टीमें आकर जांच कर चुकी हैं, एसआईटी का गठन भी किया गया, लेकिन अब तक सच सामने नहीं आया। अब सरकार को चाहिए कि यह मामला सीबीआई के हवाले किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि साइंटिफिक जांच हो या दूसरी कोई भी बड्डाल में मौतोे का कारण अब तक कुछ सामने नहीं आया है। सरकार को चाहिए कि इस मामले को सीबीआई के हवाले करे। अब तक हमें सिर्फ यही बताया है कि यह मौतें न्यूरोटॉक्सिन या किसी दूसरे टॉक्सिन से हुई हैं और यह सच सामने आना चाहिए कि यह टॉक्सिन या न्यूरोटॉक्सिन किसने दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हो सकता है यह किसी बढ़ी ताकत का हाथ हो।
विज्ञापन