फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   baba amarnath langar

Jammu News: शिव भक्तों को परोसे जा रहे मिठाई व पकौड़े

Sun, 30 Jun 2024 05:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 30 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
baba amarnath langar
अमरनाथ यात्रियों के लिए जिले में 9 जगह लगाए गए लंगर
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने किए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रियों के लिए जिले में 9 जगह लंगर, जबकि 26 आवास केंद्र बनाए गए हैं। लंगर में श्रद्धालुओं को तरह-तरह के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। जिले के दियानी में तरनतारन पंजाब के ओम नील कंठ महादेव सेवा मंडल ने श्रद्धालुओं के लिए शनिवार भव्य लंगर लगाया।

लंगर प्रबंधक कमेटी के विशाल, विक्रम, लवजीत और राजन ने बताया कि शिव भक्तों को बेहतर भोजन के साथ-साथ मिठाईयां और पकौड़े भी परोसे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 500 श्रद्धालुओं ने लंगर खाया। प्रबंधक कमेटी की तरफ से सुबह अमृतसरी कुल्चे-छोले, दोपहर को राजमा-चावल, चपाती और शाम को ब्रेड-पकौड़े व बेसन की मिठाई परोसी गई। ये लंगर 24 घंटे जारी रहेगा। लंगर की साफ-सफाई के अलावा प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सपवाल में शिव शक्ति लंगर समिति की तरफ से लगाए गए लंगर का शनिवार को भाजपा के सांबा प्रभारी कुंवर नारायण सिंह, भाजपा जिला प्रधान कश्मीरा सिंह, पवन कोहली ने उद्घाटन किया। लंगर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के अनुसार अमरनाथ यात्रियों को डोगरी व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed