फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Azad said, Congress should perform better in the elections

आजाद के बदले सुर: आप में राज्य चलाने की क्षमता नहीं, चाहता हूं चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करे

Mon, 07 Nov 2022 02:20 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 02:20 AM IST
सार

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं भले ही कांग्रेस से अलग हो गया हूं, लेकिन इसकी धर्मनिरपेक्षता की नीति के खिलाफ नहीं हूं, मेरा विरोध इसकी कमजोर प्रणाली से है। मैं अब भी चाहता हूं कि कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करे। 

विज्ञापन
Azad said, Congress should perform better in the elections
गुलाम नबी आजाद (पीटीआई) - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाकर कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले गुलाम नबी आजाद के सुर रविवार को कुछ बदले-बदले से नजर आए। उन्होंने रविवार को कहा, सिर्फ कांग्रेस हीं वह पार्टी है जो गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को चुनौती दे सकती है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी मात्र एक दिल्ली में एक केंद्र शासित राज्य की पार्टी है, उसमें राज्य को चलाने की क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा, मैं भले ही कांग्रेस से अलग हो गया हूं, लेकिन इसकी धर्मनिरपेक्षता की नीति के खिलाफ नहीं हूं, मेरा विरोध इसकी कमजोर प्रणाली से है। मैं अब भी चाहता हूं कि कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में विफल हो गई है आप

उन्होंने कहा, आप गुजरात और हिमाचल जैसे पूर्ण राज्यों को चलाने में सक्षम नहीं है। वह पंजाब में विफल हो गई है। पंजाब के लोग उन्हें दोबारा वोट नहीं देंगे। हिमाचल और गुजरात में भी वे विफल हो जाएंगे। सिर्फ कांग्रेस ही हिमाचल और गुजरात में भाजपा को चुनौती दे सकती है, क्योंकि उसके पास एक समावेशी नीति है। 


डोडा के दौरे पर हैं आजाद

आजाद अभी डोडा के दौरे पर हैं। यहां पर वह आने वाले दिनों में कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे और रैलियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने इस वर्ष 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी से अपना 52 साल पुराना नाता तोड़ लिया था। अक्तूबर में आजाद ने अपने नए राजनीतिक संगठन ’डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed