{"_id":"60f518bd8ebc3e6d49643498","slug":"ayushman-card-registration-last-day-of-campaign-for-ayushman-card-door-to-door-registration-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पंजीकरण अभियान का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: आयुष्मान कार्ड के लिए गांव-गांव पंजीकरण अभियान का आज आखिरी दिन
Mon, 19 Jul 2021 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:46 AM IST
सार
कश्मीर के अनंतनाग के बिजबिहाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम, गांदरबल, कुलगाम, कुपवाड़ा और श्रीनगर में भी लोगों के पंजीकरण किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आयुष्मान योजना के तहत योग्य लोगों का पंजीकरण करने के लिए राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने पांच दिवसीय गांव-गांव आयुष्मान अभियान शुरू किया है। 15 से 19 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत आयुष्मान योजना में लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। डोडा के भलेसा, जम्मू के अरनिया, कठुआ के बागन, किश्तवाड़ के द्रबशाला, पुंछ के बफलियाज, राजोरी के दरहाल, रामबन के बटोत, रियासी के बोमाग, सांबा जिले के बाड़ी ब्राहम्णा और उधमपुर के चनुंता में प्रथम चरण में अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन