फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ayodhya, ram temple, religious, workship

Jammu News: अवध में राम आए हैं... स्वागत के लिए रघुनाथ मंदिर सजा, आज से तीन दिवसीय उत्सव का आगाज, 22 को जलेंगे 11 हजार दीप

विज्ञापन
ayodhya, ram temple, religious, workship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए हैं...जैसे भजनों से मंदिरों का शहर गूंज रहा है। हर गली, चौक-चौराहे पर राम ध्वज लहरा रहा है। मंदिरों की भव्य सजावट हो रही है तो गलियों में लाइटें लगाई जा रही हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए शहर तैयार है। ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय भव्य उत्सव की शुरुआत शनिवार को सुंदरकांड के पाठ से होगी। मंदिर सजाने के लिए कोलकाता से कारीगर पहुंच चुके हैं। सोमवार को 11 हजार दीपक जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके अलावा झांकी निकाली जाएगी। साथ ही अयोध्या से लाइव प्रसारण किया जाएगा।


जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी एमके अजातशत्रु सिंह ने लोगों को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि 20 को सुबह सुंदरकांड पाठ के साथ उत्सव शुरू होगा। 21 को श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। दोपहर तीन बजे से भजन संध्या होगी। 21 और 22 को लोक कलाकारों की ओर से भजन-कीर्तन किया जाएगा। कलाकारों में सोनाली डोगरा, रवि रघुवंशी, रमन सलाथिया, निर्भय सलाथिया और विशाल गुप्ता प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा डोगरी धाम में पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. रितु सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण अवसर का जश्न दिवाली के समान होगा। ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी व गोबर के 11 हजार दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या चित्रकुट से पंडित आ रहे हैं जो अखंड पाठ करेंगे। अखंड जोत 21 को सुबह 10 बजे जलेगी। यहां ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस लंगेह (सेवानिवृत्त) और सचिव एसएसपी अशोक शर्मा (सेवानिवृत्त) मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed