{"_id":"62264b9436b316492e185df3","slug":"awearness-samba-news-jmu255267271","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ ने छात्रों को सुरक्षाबल में भर्ती होने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ ने छात्रों को सुरक्षाबल में भर्ती होने के दिए टिप्स
विज्ञापन
सांबा जिला के सीमाबर्ती गावं कुलीयां मे आजादी के अमृत महोत्सब परछात्रों को टिप्स देते बीएसएफ के
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव सुचेतगढ कुलियां में बीएसएफ की 48 वीं वाहिनी की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को देश की हिफाजत देश की सुरक्षा पर एक कार्यक्रम किया गया। इसमें छात्रों को सुरक्षाबल में भर्ती होने के टिप्स दिए गए व उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। बीएसएफ के इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि बीएसएफ बार्डर पर रह कर कैसे सरहद की रक्षा करती है। उन्होंने छात्रों को बताया कि सुरक्षा बल में भर्ती होकर देश सेवा का अपने अंदर जज्बा बढ़ाएं। देश सेवा के साथ अच्छा वेतन भी मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ लोग भी उपस्थित थे। संवाद
आईटीबीपी ने निबंध लेखन सहित हथियारों की जानकारी दी
घगवाल। आईटीबीपी की ओर से सोमवार को राजपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सुभाष चंद्र यादव कमांडेंट 47 वीं वाहिनी के निर्देशानुसार किशन चंद उप कमांडेंट की अगुवाई में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश की सुरक्षा सहित देश की हिफाजतऽथीम के तहत निबंध प्रतियोगिता व हथियार प्रदर्शनी लगाई गई।
बल के संचार के साधनों की प्रदर्शनी तथा बल की थीम वीडियो दिखाकर बच्चों को देश भक्ति व आर्म्ड फोर्स के प्रति जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर गौरव सिंह द्वारा आईटीबीपी के कार्यों तथा इतिहास के बारे में बताया गया। निरीक्षक इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने हथियारों के बारे में व योगेश यादव ने आर्म्ड फोर्स में भर्ती होने के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया गया। संवाद