फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत विजिलेंस से करें

विज्ञापन
awearness
आरएस पुरा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के सरपंचों, पंचों सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। इसमें लोगों को भ्रष्टाचार पर रोक लगाने संबंधी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्यूरो के डीएसपी देवेंद्र सिंह व बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इंस्पेक्टर बिंदेश्वर सिंह ने लोगों को बताया कि 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक देशभर में जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। उसी के तहत यह शिविर लगाकर लोगों को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा इसे खत्म करने संबंधी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। तो इसकी शिकायत विजिलेंस से करें। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएसपी देवेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य यही है कि लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक किया जाए। जब सार्वजनिक धन और पद का इस्तेमाल अधिकारी या कर्मचारी द्वारा किया जाए तो उसे भ्रष्टाचार कहा जाता है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी ऐसा करता है तो इसके बारे में ब्यूरो को जानकारी दी जाए। इसके लिए ऑनलाइन शिकायत सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें शिकायत करने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन तरसेम कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए लोक सेवक, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र को मिलकर काम करने की जरूरत है। देश की प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है जिसे खत्म करने के लिए हम सबको आज के दिन शपथ लेने की जरूरत है। भ्रष्टाचार पर काबू तभी पाया जा सकता है जब हर एक नागरिक पूरी तरह से जागरूक होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें काफी मजबूत हैं जिसे उखाड़ने के लिए हम सबको आगे आने की जरूरत है।
इस अवसर पर सरपंच गुरदीप सिंह सैनी, सरपंच बिन्नी शर्मा, सरपंच सुरजीत चौधरी, सरपंच ओंकार सिंह सहित कई सरपंच पंचों ने इस अवसर पर अपनी समस्याओं को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed