फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

नगर पालिका आरएस पुरा द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
awearness
नगर पालिका आरएस पुरा की और से कस्वे को प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने पर रैली निकालते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे में नगर पालिका के ईओ सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में शामिल सफाई कर्मियों ने प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया। इस दौरान कस्बे के बाजार व अन्य वार्डों में नगर पालिका के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स ने कस्बे में रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बावजूद इसका प्रयोग किया ज रहा है। समय-समय पर नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर इसका प्रयोग करने पर दुकानदारों, रेहड़ी, फड़ी लगा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। एक माह तक चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक एकत्रित करके निस्तारण किया जाएगा। हर वार्ड में लोगों के घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे को एकत्र करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ सुभाष चंद्र ने कहा कि कस्बे को मॉडल बनाए जाने के साथ लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग इसका प्रयोग न करें। नालों व नालियों में पॉलिथीन व प्लास्टिक फंस जाने पर सुचारु रूप से पानी की निकासी नहीं हो पाती। यही नहीं कई बार मवेशियों द्वारा लगे कूडे़ के ढेर से पॉलिथीन का खा लेने पर कई प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं। उन्होंने कहा कि खेतों मेेें प्लास्टिक चले जाने पर कृषि योग्य भूमि भी बंजर बन जाती है। इस दौरान कई पार्षद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed