फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awearness

गांव सतराइयां मैं एक दिवसीय जागरूक कैंप का आयोजन

विज्ञापन
awearness
जम्मू कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओके जेके डीपी,एस 1947 के राज्य अध्यक्ष गुरदेव सिंह विचार रखते ह - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओके जेके डीपी एस 1947 की तरफ से बुधवार को क्षेत्र के गांव सतराइयां में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से शरणार्थी परिवारों की राहत राशि की फाइलें लगाने के बारे में जागरूक किया गया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरदेव ने कहा कि जिन लोगों को राहत राशि लेने में परेशानी आ रही है वह कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। जिन परिवारों में किसी बात को लेकर मतभेद हैं वह मिलकर सुलझाएं। ताकि आवेदन करके जल्द से जल्द मुआवजा हासिल कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवेदन करने की तिथि में अभी कुछ समय बचा है। अगर जल्द से जल्द आवेदन नहीं किया तो यह पैसा लैप्स हो जाएगा। कुछ लोगों के पास आवेदन करने के लिए पूरे दस्तावेज नहीं थे, लेकिन अब सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके चलते लोग राहत राशि प्राप्त करने के लिए जल्द आवेदन करें। उन्होंने कहा कि पीओके जेके रिफ्यूजी परिवारों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्सों में विशेष आरक्षण दिया जाना चाहिए, इसके अलावा विधानसभा एवं लोकसभा सीट में भी विशेष आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि इन परिवारों के नुमाइंदे चुनकर आगे आएं और अपने लोगों के लिए कार्य कर सकें। उनकी कमेटी लगातार शरणार्थी परिवारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रही है, आगे भी करती रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच बीना देवी, प्रधान सरदार भगवान सिंह, उप प्रधान कैप्टन पूर्ण सिंह, महासचिव शुरम सिंह, जोगिंदर लाल पवन शर्मा विजय सिंह, पंचू प्रवीण सिंह पंच रोशन लाल, पंच श्याम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed