{"_id":"611d44598ebc3e7a29074f51","slug":"awearness-rspura-news-jmu241804432","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सतराइयां मैं एक दिवसीय जागरूक कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सतराइयां मैं एक दिवसीय जागरूक कैंप का आयोजन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओके जेके डीपी,एस 1947 के राज्य अध्यक्ष गुरदेव सिंह विचार रखते ह
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। जम्मू-कश्मीर शरणार्थी एक्शन कमेटी पीओके जेके डीपी एस 1947 की तरफ से बुधवार को क्षेत्र के गांव सतराइयां में जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से शरणार्थी परिवारों की राहत राशि की फाइलें लगाने के बारे में जागरूक किया गया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरदेव ने कहा कि जिन लोगों को राहत राशि लेने में परेशानी आ रही है वह कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। जिन परिवारों में किसी बात को लेकर मतभेद हैं वह मिलकर सुलझाएं। ताकि आवेदन करके जल्द से जल्द मुआवजा हासिल कर सकें।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने की तिथि में अभी कुछ समय बचा है। अगर जल्द से जल्द आवेदन नहीं किया तो यह पैसा लैप्स हो जाएगा। कुछ लोगों के पास आवेदन करने के लिए पूरे दस्तावेज नहीं थे, लेकिन अब सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके चलते लोग राहत राशि प्राप्त करने के लिए जल्द आवेदन करें। उन्होंने कहा कि पीओके जेके रिफ्यूजी परिवारों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्सों में विशेष आरक्षण दिया जाना चाहिए, इसके अलावा विधानसभा एवं लोकसभा सीट में भी विशेष आरक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि इन परिवारों के नुमाइंदे चुनकर आगे आएं और अपने लोगों के लिए कार्य कर सकें। उनकी कमेटी लगातार शरणार्थी परिवारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचा रही है, आगे भी करती रहेगी।
इस मौके पर सरपंच बीना देवी, प्रधान सरदार भगवान सिंह, उप प्रधान कैप्टन पूर्ण सिंह, महासचिव शुरम सिंह, जोगिंदर लाल पवन शर्मा विजय सिंह, पंचू प्रवीण सिंह पंच रोशन लाल, पंच श्याम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।