अखनूर। गांव सौहल गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रधानाचार्य मधु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। छात्रों को नशे से दूर रहने, समाज की बुराई सहित अन्य पहलुओं पर जागरूक करने और अभिभावकों का मान सम्मान करने का आग्रह किया गया।
एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा ने कहा कि छात्रों का पढ़ाई का समय अमूल्य है। अभिभावक बच्चों की शिक्षा के प्रति काफी जागरूक रहते हैं ताकि बच्चे पढ़ कर अपना भविष्य बना सकें। मगर वर्तमान में समय नशा इस कदर बढ़ गया है कि युवा वर्ग का भविष्य बर्बाद हो रहा है, वह इससे दूर रहें। अभिभावकों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजरें और खेलों पर ध्यान दें। हमेशा अपनी उपस्थित सही सोच में दर्ज करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षकों, अभिभावकों और बड़ों का सम्मान करें, तभी समाज में आपसी भाईचारा बढे़गा। संवाद