फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness Programme Organised in Women College Parade

Jammu News: पोषण माह के तहत परेड कॉलेज में हुईं विभिन्न गतिविधियां

विज्ञापन
Awareness Programme Organised in Women College Parade
जम्मू। महिला कॉलेज परेड में पोषण माह के तहत सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू के सहयोग से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पोषण और स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। इसमें छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आयुर्वेदिक अस्पताल से चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. इशिका और यूटी इंटर्न डॉ. नेहा मौजूद थीं। कार्यक्रम में 200 छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच में एनीमिया पर ध्यान केंद्रित किया गया और जरूरतमंद लोगों को पोषण किट वितरित की गईं। कॉलेज की एनएसएस इकाइयों और गृह विज्ञान विभाग ने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी के लिए पोषण थीम के तहत आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें खाना पकाने की प्रतियोगिताएं, पोस्टर बनाना और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं शामिल थीं।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रविंदर कुमार टिक्कू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संकाय सदस्य की सराहना की और सहयोग के लिए सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल का आभार जताया। यह कार्यक्रम कॉलेज और आयुर्वेदिक अस्पताल के बीच हुए एमओयू के बाद पहला कार्यक्रम था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed