{"_id":"648e0fa782ffe30b1e05c427","slug":"awareness-program-samba-news-c-10-1-142052-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कृषि तकनीकी हस्तक्षेपों से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कृषि तकनीकी हस्तक्षेपों से किसानों की आय बढ़ाने पर दिया जोर
Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र सांबा में चौथी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कृषि विज्ञान केंद्र सांबा में चौथी वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सभाजीत सिंह ने बैठक का आयोजन 2020-21, 2021-22 की प्रगति रिपोर्ट पर विचार करने और 2023-24 की कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए किया था।
बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, भेड़पालन, रेशम उत्पादन, संभागीय वन अधिकारी, सूचना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, मत्स्य, लघु उद्योग, सिंचाई अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला विकास सहित अन्य विभाग के जिला प्रमुख उपस्थित थे। प्रबंधक नाबार्ड, मृदा संरक्षण अधिकारी, किसान एवं खेतिहर महिलाएं मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. एसके गुप्ता ने केवीके को सांबा जिले के किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली, फलों और सब्जियों के मूल्यवर्धन, संरक्षित खेती को बढ़ावा देने और डेयरी के बारे में अधिकतम जागरूकता देने का सुझाव दिया। उन्होंने विभिन्न कृषि तकनीकी हस्तक्षेप से किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने पर जोर दिया। डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने किसानों के कल्याण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। बीडीसी अध्यक्ष राधा-कृष्ण, समलाह सरपंच प्रीतम चंद ने कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले बैठक की शुरुआत प्रो. संजय खजूरिया, मुख्य वैज्ञानिक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने केवीके सांबा की वर्ष 2021-22, 2022-23 के लिए विस्तृत वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वित्तीय वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना भी चर्चा और अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसानों के साथ समर्पण और उत्साह से काम करने के लिए केवीके से आग्रह किया। इस मौके पर कुलपति स्कास्ट जम्मू प्रो. सुरिंदर कुमार गुप्ता, डॉ. अभय सिन्हा, डॉ. सौरव गुप्ता, डॉ. विजय कुमार शर्मा, डॉ. मनदीप सिंह आजाद, डॉ. अमित महाजन व डॉ. शालिनी खजुरिया, भारत भूषण, तजिंदर सिंह मौजूद रहे।