{"_id":"69e000b001a32a823104a6ce","slug":"awareness-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111936-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 100 दिनों तक हर सप्ताह तीन क्षेत्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 100 दिनों तक हर सप्ताह तीन क्षेत्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा मुक्ति अभियान के तहत विभाग ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सीएमओ डॉ. विधि भटियाल ने कहा कि इस विशेष ड्राइव के तहत समस्याओं पर अधिक गहनता से फोकस किया जाएगा। अभियान के दौरान चिह्नित हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगले 100 दिनों तक हर सप्ताह तीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। डॉक्टरों और काउंसलरों की टीम ने गोपनीय काउंसलिंग की व्यवस्था की है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर 788-9720592, जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम नंबर 01923-241004 जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर उपचार, काउंसलिंग या उपलब्ध सेवाओं से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सभी सहयोग करें।