{"_id":"69fcffc82a896acecf0f8ee9","slug":"awareness-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102695-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया अस्पताल में स्टाफ ने सीखे आग बुझाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया अस्पताल में स्टाफ ने सीखे आग बुझाने के तरीके
विज्ञापन
दमकल विभाग ने की मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। फायर ब्रिगेड स्टेशन के इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अरनिया अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। अस्पताल के स्टाफ और दमकल कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में आग से निपटने के गुर सिखाए गए।
प्रैक्टिकल प्रदर्शन के तहत आग जलाकर उसे काबू में करने का तरीका बताया गया। स्टाफ को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया ताकि किसी भी संकट में तत्पर रह सकें। एएसआई ने कहा कि धैर्य और साहस के साथ ऐसी आपदाओं से निपटा जा सकता है। अस्पताल के इंचार्ज डॉ. रोहित कुमार ने फायर ब्रिगेड की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण भविष्य में जीवन रक्षक साबित होते हैं। हमें नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए।