फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness news

Jammu News: महिलाएं फिट रहने के लिए रोज करें व्यायाम, योग और प्राणायाम

विज्ञापन
Awareness news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। आजकल महिलाएं घर-गृहस्थी के अलावा ऑफिस में काम या बिजनेस संभाल रही हैं। इस दोहरी भूमिका के कारण वे अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यही वजह है कि खुद की सेहत को नजरअंदाज करने से वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं।
इनमें मुख्य रूप से मोटापा शामिल है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खुद के लिए थोड़ा समय निकालकर योग, व्यायाम और प्राणायाम करें तो ऐसी समस्याओं से निजात मिल सकती है। डाइटिशियन एक्सपर्ट डॉक्टर मिताली गुप्ता का कहना है कि महिलाएं घरेलू कामकाम में ज्यादा उलझीं रहती हैं।
विज्ञापन

उनका मानना है कि दिनभर काम करती हूं तो मेरी एक्सरसाइज पूरी हो जाती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं। एक स्वस्थ महिला कम से कम 40 मिनट तक व्यायाम के साथ डाइट में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर फूड्स को शामिल करे ताकि उन्हें एनर्जी मिले और शरीर मजबूत बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग थैरेपिस्ट डॉ. मालवी ने बताया कि यदि खुद को फिट रखना है तो योग या व्यायाम के लिए महिलाओं को समय जरूर निकालना चाहिए। रोज नियमित रूप से कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए। यदि वे चाहें तो जुंबा और एरोबिक्स, डांस या खेल गतिविधि भी कर सकती हैं। सरकारी अस्पताल गांधीनगर के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन योगिराज ने कहा कि 40 से अधिक आयु की महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इस अवस्था में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए एक गिलास दूध का सेवन जरूर करें। किसी भी महिला के लिए सेहत को नजरअंदाज करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। पौष्टिक आहार का सेवन और रोजाना एक्सरसाइज करके आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकती हैं। नियमित रूप से हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। जॉगिंग, वॉकिंग, योग या फिर डेली वर्कआउट जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed