Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness news

Jammu News: सुरक्षित खेती से सेहत संवरेगी, महिलाएं भी बनेंगी आत्मनिर्भर

विज्ञापन
Awareness news
अपराजिता लोगो
विज्ञापन

- अपराजिता कार्यक्रम में महिला किसानों को कीटनाशकों का सीमित इस्तेमाल करने के प्रति किया जागरूक
- मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और तिलहन की खेती से स्वरोजगार के अवसर अपनाने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेतों में फसल अच्छी हो, लेकिन इसके लिए सेहत और पर्यावरण से समझौता न करना पड़े। सुरक्षित खेती का यही संदेश अमर उजाला की ओर से शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिला किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने दिया। कार्यक्रम में महिलाओं को कीटनाशकों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने के साथ खेती को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इंस्टीट्यूट ऑफ पेस्टीसाइड फॉर्मूलेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रगतिशील महिला किसानों, उम्मीद योजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि फसलों, विशेषकर सब्जियों में कीटनाशकों का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार और निर्धारित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक रसायनों के इस्तेमाल से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। महिलाओं को जैविक विकल्पों के रूप में गोबर और गौमूत्र के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएओ आरएस पुरा अरुण जराल ने कहा कि खेती में कीटनाशकों का संतुलित उपयोग वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से सुरक्षित और टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

---
घर के आसपास रोजगार
के अवसर पैदा करें महिलाएं
कार्यक्रम में महिलाओं को मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और तिलहन की खेती की संभावनाओं से भी परिचित करवाया गया। बताया गया कि इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं घर के आसपास ही रोजगार के अवसर विकसित कर सकती हैं। एफपीओ की मुख्य सदस्य ममता ने भी महिलाओं को कृषि आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आधुनिक कृषि तकनीक से जुड़ें महिलाएं
कार्यक्रम में होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचएडीपी) के तहत उपलब्ध योजनाओं, आर्थिक सहायता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर सुरक्षित खेती के प्रति जागरूक करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में केवीके आरएस पुरा के डॉ. पुनीत चौधरी के साथ ही सोनिका चौधरी, निर्मला, पूजा, सोमा और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed