फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awareness

फसलों को बचाने के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
Awareness
परनाला गांव में किसानों को निशुल्क बीज वितरित करते कृषि अधिकारी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। परनाला गांव में वीरवार को कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फसलों का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ की ओर से किसानों को निशुल्क उपलब्ध कराए गए दाल के बीजों को लगाने के बाद उन्होंने किसानों को कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर फसल को लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी कृषि अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया। यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस और टेक्नोलॉजी जम्मू के वरिष्ठ वैज्ञानिक विशाल महाजन ने किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए कई प्रकार के टिप्स दिए जिससे किसान वर्ष 2022 तक अपनी आमदनी को दोगुना कर सकें। कृषि विभाग ने किसानों को निशुल्क खरपतवार नाशक दवाई भी उपलब्ध कराई। इस दौरान डॉ. बृजेश अरावत, डॉ. अनामिका जम्वाल, कृषि विभाग के अधिकारी संजय शर्मा, अनिल गुप्ता, विनय गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed