फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Aware the peoples For Three New Legal Act

Jammu News: जिले के थानों में तीन नए आपराधिक कानून के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
Aware the peoples For Three New Legal Act
गांधीनगर, पक्का डंगा, बस स्टैंड, नवाबाद, सतवारी सहित अन्य थानों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश सहित प्रदेश में सोमवार से तीन आपराधिक कानून लागू हो गए। इन कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के सभी पुलिस थानों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें थाने क्षेत्र के आसपास के लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को थाने में बुलाकर ही इन कानूनों के बारे में बताया।
शहर में गांधीनगर पुलिस थाने में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों को तीन नए कानूनों के लागू होने से आने वाले बदलाव के बारे में बताया। लोगों ने भी कानून समझने के लिए पुलिस अधिकारियों से प्रश्न पूछे। कार्यक्रम में एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन व डीसी जम्मू मौजूद रहे। वहीं शहर के बस स्टैंड पुलिस थाने में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें थाने के आसपास के क्षेत्र से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को बुलाया गया था। बस स्टैंड के दुकानदारों को आईपीसी की जगह आए ने तीन नए कानून और उनमें किए प्रावधानों से रूबरू करवाया गया। इसमें बताया की महिलाओं से जुड़े अपराधों में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। इसमें पुलिस की जवाबदेही को भी तय किया गया है। जांच में समय को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के एसएचओ विकास डोगरा ने कहा तीन नए कानूनों ने अंग्रेजों के समय में बने थे इनमें बदलाव समय की मांग थी। नवाबाद और सतवारी थाने में भी कार्यक्रम हुआ। शहर के पक्का डंगा पुलिस थाने में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें एडीजीपी जम्मू जोन मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को नए कानूनों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज होगी। पुलिस लोगों को न्याय दिलाने के लिए और तेजी से काम करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed