{"_id":"61b55b66f5477e26a35e6d4c","slug":"awantipora-encounter-between-security-forces-and-terrorists-kashmir-latest-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में दहशतगर्द ढ़ेर, करीब चालीस दिन पहले आतंकी संगठन जैश में हुआ था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में दहशतगर्द ढ़ेर, करीब चालीस दिन पहले आतंकी संगठन जैश में हुआ था शामिल
Sun, 12 Dec 2021 07:46 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:46 AM IST
सार
बारागाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जैश के दहशतगर्द को मार गिराया गया। वह स्थानीय है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जैश के आतंकी को मार गिराया गया। उसकी पहचान समीर अहमद तांत्रे निवासी बारागाम के तौर पर की गई है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को इनपुट मिला था कि बारागाम इलाके में आतंकी मौजूद हैं। इसी के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया, जिसे आतंकियों ने अनसुना कर दिया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी समीर अहमद को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह करीब चालीस दिन पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन