{"_id":"5d4ae5378ebc3e6c9568ece0","slug":"avinash-rai-khanna-says-modi-government-forming-new-jammu-kashmir-ladakh-people-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए जम्मू-कश्मीर के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाए कदम, लद्दाख के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए जम्मू-कश्मीर के लिए मोदी सरकार ने बढ़ाए कदम, लद्दाख के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी: खन्ना
Wed, 07 Aug 2019 08:20 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर भाजपा ने देश के साथ साथ जम्मू कश्मीर के लोगों की जन आकांक्षाओं को पूरा करके नए जम्मू कश्मीर की तरफ कदम बढ़ाए हैं।
खन्ना ने कहा कि लद्दाख संभाग के लोगों की 70 साल पुरानी मांग पूरी कर दी गई है और केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने से लद्दाख के लोग गदगद हैं। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए की वजह से राज्य की बेटियों के साथ भेदभाव खत्म हो गया है। पश्चिम पाकिस्तान के रिफ्यूजियों की सालों पुरानी मांग पूरी कर दी गई है। गोरखा और वाल्मिीकि समुदाय के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति हुई है।
अलगाववाद को पोषित करने वाली धाराओं के हटने से जम्मू कश्मीर में शांति व खुशहाली आएगी और तेजी से विकास होने से राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा कर राष्ट्रवादी लोगों के वर्षों पुरानी मांग को भी पूरा करने का काम किया है।