{"_id":"6606a1cbc799802efe021740","slug":"avalanche-in-sonamarg-massive-avalanche-hits-jammu-kashmir-ganderbal-sonamarg-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avalanche in Sonamarg: बिगड़े मौसम के बीच सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, भरभराकर गिरी बर्फ में दो वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Avalanche in Sonamarg: बिगड़े मौसम के बीच सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, भरभराकर गिरी बर्फ में दो वाहन फंसे
Fri, 29 Mar 2024 04:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2024 04:45 PM IST
सार
सोनमर्ग के हंग इलाके में शुक्रवार दोपहर भारी हिमस्खलन हुआ। इससे दो वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सोनमर्ग में हिमस्खलन में फंसे वाहन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले के सोनमर्ग के हंग इलाके में शुक्रवार दोपहर भारी हिमस्खलन हुआ। इससे दो वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू किया गया है। हिमस्खलन के चलते किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
एसएसपी गांदरबल संदीप गुप्ता के निर्देशन में एक पुलिस टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने बर्फीले हिमस्खलन में फंसे दो वाहनों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। अधिकारी ने कहा कि वाहनों में बैठे कई यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने त्वरित कार्रवाई क्षेत्र के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई निवासियों और यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन